SSC का फुल फॉर्म क्या है? SSC की पूरी जानकरी ।

क्या आप जानते हैं की SSC का फुल फॉर्म क्या है? अगर जानते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है, पर अगर आप नहीं जानते की SSC का फुल फॉर्म क्या है? एसएससी क्या है, और हम किस तरह से एसएससी की तैयारी कर सकते हैं तो इस article को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि हमने इस article में एसएससी से सम्बंधित सभी जानकारी को अच्छे से बताया है।

आप में से बहुत से लोग होंगे जिन्हे एसएससी के बारे में बिलकुल भी पता नहीं होगा। क्योंकि ज्यादातर हम देखते हैं की छोटे शहर में जानकारी न होने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती है की उन्हें आगे अपनी life में क्या करना चाहिए, और उनको कोनसा course करना चाहिए।
इस वेबसाइट के माध्यम से हम उन्ही कुछ छात्रों को इन चीज़ों के बारे में जागरूक करवाना चाहते हैं ताकि वो आगे अपनी life में करने वाले फैसलों के बारे में अभी से जानकारी प्राप्त कर लें।

SSCका फुल फॉर्म क्या है?

SSC का फुल फॉर्म क्या है?

SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission होता है, हिंदी में इसे “कर्मचारी चयन आयोग” कहते हैं। इस बोर्ड की स्थापना 1977 में हुई थी, इसमें केंद्र सरकार के मंत्रालयों और अन्य विभागों के लिए ग्रुप B और ग्रुप C के लिए कर्मचारियों का चयन करते हैं। यह केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है, तो अगर आप केंद्र सरकार के अधीन अपनी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप एसएससी देकर अपना ये सपना सच कर सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की एसएससी के अंतर्गत कोनसी exams आती है?, इन exams को कौन दे सकता है और कोनसी exams को क्लियर करने पर कोनसे पद हासिल किये जाते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ते रहिये क्योंकि आगे हमने इसी के बारे में जानकारी दी हुई है।

SSC के अंतर्गत कोन कोनसी exams आती है ?

जैसा की मेने आपको बताया की एसएससी एक बोर्ड है, जो exams कंडक्ट करवाता है, इसके अंतर्गत कईं exams जैसे: CGL, CHSL, STENO, JE, CAPF आदि आती है, जिन exams को क्लियर करके कोई छात्र केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में नौकरी कर सकते हैं।

आइये अब इन exams को detail में समझते हैं:

1. SSC CGL

CGL का पूरा नाम Combined Graduate Level Examination है।

कब दिया जा सकता है:

CGL exam को किसी भी ग्रेजुएशन के बाद दिया जा सकता है।

किन पदों पर भर्ती होती है:

इस exam को पास करने के बाद आप Food Inspector, Income Tax Officer, Auditor आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं।

2. SSC CHSL

CHSL का पूरा नाम ‘The Combined Higher Secondary Level Exam’ है।

कब दिया जा सकता है:

CHSL exam को 12th पास होने पर ही दिया जा सकता है।

किन पदों पर भर्ती होती है:

इस एग्जाम को पास करने के बाद आप LDC, UDC, क्लर्क जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं।

3. Steno

स्टेनोग्राफी को हिंदी में आशुलिपि भी कहते हैं।

कब दिया जा सकता है:

इसकी क्लियर करने के लिए आपको पहले 12th के साथ स्टेनोग्राफी की एग्जाम देनी होती है, फिर आप SSC steno एग्जाम दे सकते हैं।

किन पदों पर भर्ती होती है:

इसमें स्टेनोग्राफर के पद पर नियुक्ति होती है।

4. JE

JE का पूरा नाम Junior Engineer होता है।

कब दिया जा सकता है:

इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरुरी है।

किन पदों पर भर्ती होती है:

इस एग्जाम को क्लियर करके आप सरकारी जूनियर इंजिनीअर के पद पर कार्य कर सकते हैं।

5. CAPF

CAPF का पूरा नाम ‘The Central Armed Police Forces’ है।

कब दिया जा सकता है:

इस exam के लिए आपको शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ शारीरिक योग्यता भी जरुरी होती है।

किन पदों पर भर्ती होती है:

इसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्य किया जाता है।

एसएससी का Exam पैटर्न क्या होता है?

चलिए अब जानते हैं की एसएससी का exam पैटर्न किस तरह का होता है। एसएससी का एग्जाम पैटर्न भी बाकी एक्साम्स की तरह ही होता है, किन्तु इसमें ज्यादातर maths, english और reasoning के प्रश्न पूछे जाते हैं।

एसएससी की अलग अलग एक्साम्स का कठिनाई स्तर अलग अलग होता है, जैसे की 12th लेवल वाली एग्जाम का स्तर 12th लेवल के हिसाब से होता है और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का कठिनाई स्तर ग्रेजुएशन लेवल जैसा होता है।

SSC की तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों SSC एक केंद्रीय exam है जिसमें लाखो लोग एग्जाम की तैयारी करते हैं और इस एग्जाम को देते हैं, तो आप ये मानकर चलिए की इस एग्जाम का कठिनाई स्तर थोड़ा अधिक होता है, तो मैं आपको यही सलाह दूंगा की अगर आप एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए कोचिंग ज्वाइन कर लें।

कोचिंग ज्वाइन करने से आपको पढ़ाई का एक माहौल मिलता है और साथ ही आपको रेलवे, बैंकिंग आदि exams के बारे में भी जानकारी मिलती है।

आशा करता हूँ की आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा और आपको एसएससी के बारे में जानकारी भी मिली होगी। आपको हमारा ये ब्लॉग पढ़कर कैसा लगा, निचे कमेंट करके जरूर बताएं, और अगर आपके मन में एसएससी से सम्बंधित कोई भी समस्या है तो हमें कमेंट में बताएं, हम मिलकर उस समस्या का समाधान अवश्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.